कौशाम्बी, मार्च 5 -- नवागत खान अधिकारी सीपी जायसवाल ने क्लोजिंग के पहले सप्ताह में ही ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया है। शासन की मंशा पर डीएम का निर्देश जारी होते ही डीएमओ ने पांच दिन में 27 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए लगभग 11 लाख रुपये बतौर शमन शुल्क वसूल किया है। डीएमओ की कार्रवाई से जिले की सड़कों से बालू-गिट्टी का ओवरलोड परिवहन करने वाले चालकों व उनके वाहन मालिकों में खलबली मची है। जिले में ओवरलोड वाहन न चलने दिए जाएं, इसे लेकर मुख्यमंत्री भी संजीदा है। तीन दिन पहले उन्होंने इसके लिए स्पष्ट निर्देश जारी किया है। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने डीएमओ और एआरटीओ को निर्देशित किया कि एक भी ओवरलोड वाहन जिले की सड़कों से न निकलने पाएं। डीएम का निर्देश मिलते ही नवागत जिला खान अधिकारी ने अब अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिये हैं। मार्च माह की पहली तार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.