प्रयागराज, जून 18 -- मानसून से पहले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। पांच दिनों में दिन का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस कम हो गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस था। यानी 24 घंटे में तीन डिग्री सेल्सियस पारा लुढ़क गया। वहीं 14 जून को 45 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया था। मंगलवार को मध्य रात्रि के बाद हुई बारिश और तेज हवाओं के चलते मौसम खुशगवार बना रहा। बुधवार सुबह से बादल छाए रहे और हवाएं चलने से मौसम में नमी बनी रही। बारिश के चलते लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार 19 से 21 जून तक गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने और 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...