कोडरमा, जनवरी 27 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर मंगलवार को बैंककर्मी हड़ताल पर रहे। इसके तहत जिले की बैंकिंग व्यवस्था पूरी तरह ठप रही। बैंक अधिकारी और कर्मचारी लामबंद होकर सड़कों पर उतर आए और झंडा चौक के नजदीक बैंक आफ इंडिया के नीचे सैकड़ों बैंक कर्मियों ने अपनी एकता का प्रदर्शन किया और सरकार की टालमटोल नीति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान हड़ताली कर्मचारियों ने घुम-घुमकर विभिन्न निजी बैंकों में पहुंचकर बैंक कार्य को बंद कराया। साथ हीं आंदोलन में सहयोग की अपील की। बैंक कर्मचारियों ने कहा कि डिजिटल बैंकिंग और ऑनलाइन लेनदेन के तकनीकी विस्तार में कार्य प्रणाली में काफी परिवर्तन तो हुआ है, लेकिन इसके विपरीत बैंक कर्मियों पर मानसिक और शारीरिक कार्यभार में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.