प्रयागराज, अक्टूबर 13 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। इंडियन ऑयल ने शहर में 60 फीट रोड पर तेल पाइपलाइन के प्रतिबंधित दायरे में बने मकानों का सर्वे शुरू किया। पांच दिन बाद दोबारा शुरू किए गए सर्वे में पाइपलाइन के 15 फीट दायरे में 22 मकानों पर लाल निशान लगाया। निशान लगाने के दौरान भवनस्वामी नाराज हुए। कई जगह भवन स्वामी और इंडियन ऑयल की टीम के साथ कहासुनी हुई, लेकिन निशान लगाने का अभियान नहीं रुका। इंडियन ऑयल की टीम ने नगर निगम के प्रवर्तन दल के साथ सोमवार सुबह 10 बजे सदियापुर बर्फ फैक्ट्री से पाइपलाइन के निकट मकानों को चिह्नित करना शुरू किया। शाम तक करेली के शहनाई गेस्ट हाउस तक मकानों पर लाल निशान लगाया। अब तक चलाए गए अभियान में 100 से अधिक घरों में लाल निशान लगाया जा चुका है। टीम मंगलवार को करेली क्षेत्र में तेल पाइपलाइन के पास घरों को चिह...