कौशाम्बी, सितम्बर 27 -- गोराजू, हिन्दुस्तान संवाद। पश्चिमशरीरा के वार्ड नंबर एक में शनिवार की शाम को पांच दिन बाद बेटी के घर लौटने पर पिता ने आपा खो दिया। युवती पर गंड़ासे से ताबड़तोड़ कई प्रहार किए। इससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवती को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वार्ड नंबर एक आंबेडकर नगर की तीजा सरोज की 2019 में फतेहपुर जिले के एक गांव शादी हुई थी। तीज़ा के दो बच्चे हैं। दो साल पहले पति से विवाद हुआ। इसके बाद से महिला अपने मायके में रह रही थी। पांच दिन पहले महिला बिना किसी को बताए कहीं चली गई। इससे उसका पिता रामदेव नाराज था। शनिवार की शाम को करीब साढ़े सात बजे युवती घर पहुंची तो पिता ने सवाल जवाब किया। तीजा ने उल्टा सीधा जवाब दिया तो रामदेव ने गंड़ासे से बेटी पर हमला कर दिया। उसकी गर्दन पर कई बार किए। इससे उसकी हालत गंभीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.