उरई, जनवरी 12 -- कोंच। बीते दिनों रवा और आस पड़ोस के गांवों के खेतों में नजर आया तेंदुआ वन विभाग के लिए परेशानी का सबब बन गया है। वन विभाग टीम पांच दिन बाद भी तेंदुआ नहीं पकड़ पाई। खेतों में किसानों का आवागमन बंद हो गया है। हरी मटर तुड़ाई के काम पर ब्रेक लग गया है। वन विभाग टीम तेंदुआ पकड़ने में हलकान हो गई है। पांचवें दिन भी वन विभाग तेंदुआ पकड़ने में नाकाम नजर आ रहा है। लगातार पांच दिनों से वन विभाग भाग को चकरघिन्नी बनाये घूम रहा लापता तेंदुआ रविवार को कोंच ब्लाक के भेदपुरा ग्राम में ड्रोन कैमरे में दिखाई दिया उसके बाद फिर ओझल हो गया। लापता तेंदुआ को लेकर इलाके में हड़कम्प मचा है । ग्रामीणों और किसानों में भय का माहौल है। खेतों में चल रहे हरी मटर तुड़ाई का काम भी अधर में लटका है। किसान खेतों पर जाने से डर रहे हैं। -- तेंदुए के चक्कर में घ...