मथुरा, जून 10 -- मथुरा। गंगा दशहरा पर शेरगढ़-नौहझील यमुना पुल के निकट यमुना में नहाते समय डूबे युवक का पांच दिन बाद भी पता नहीं चल सका है। इसको लेकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। एसडीआरएफ के साथ ही एनडीआरएफ टीम ने भी युवक की यमुना में तलाश की, लेकिन वह नहीं मिल सका है। पुलिस अभी भी गोताखोरों की मदद से तलाश करा रही है। युवक के न मिलने पर परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। बताते चलें कि गंगा दशहरा पर गुरुवार दोपहर शेरगढ़ के गांव पैगांव निवासी युवक सचिन (18) परिवारी/ पड़ोसी दोस्त गौरव, सौरभ, श्याम सुंदर के साथ शेरगढ़-नौहझील यमुना पुल से करीब एक किलोमीटर आगे मथुरा की ओर यमुना स्नान करने गया था। पानी के तेज बहाव में जाने से सचिन और गौरव डूबने लगे थे। साथियों द्वारा शोर मचाने पर गोताखोरों ने यमुना में कूद कर गौरव को सकुशल निकाल लिया लेकिन सचिन का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.