कन्नौज, जनवरी 22 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम नगला मध्य में बिजली विभाग की घोर लापरवाही और संवेदनहीनता के चलते ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया है। पिछले पांच दिनों से गांव का मुख्य ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है, जिससे 35 से अधिक परिवारों के सामने अंधेरे का संकट खड़ा हो गया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने विभाग पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार न हुआ तो वे विभाग के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। नगला मध्य के ग्रामीणों का कहना है कि पिछले एक माह में दो बार ट्रांसफार्मर खराब हो चुका है। आरोप है कि हर बार विभागीय साठगांठ के चलते ट्रांसफार्मर बदलवाने के नाम पर ग्रामीणों से 5-5 हजार रुपये का अवैध चंदा वसूला गया। बावजूद इसके, बीते दिनों जो ट्रांसफार्मर लगाया गया, वह 24 घंटे भी...