हरदोई, जनवरी 11 -- हरदोई। बावन ब्लाक क्षेत्र के गांव एजा फार्म लोनार निवासी सरवीर सिंह ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय को शिकायती पत्र दिया है। इसमें लिखा है कि मेरी धान की ट्राली पांच जनवरी से गल्ला मंडी हरदोई में खड़ी है। किंतु अभी तक उसका निरीक्षण नहीं हो पाया है। इसके कारण मुझे अनावश्यक असुविधा एवं आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है। उसने धान की ट्राली का शीघ्र निरीक्षण कराने की मांग की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि मंडी में मनमानी हो रही है। इससे किसान परेशान हैं। मंडी के अधिकारी फोन तक नहीं उठा रहे। जिलाधिकारी से शिकायत कर समाधान कराएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.