मधुबनी, फरवरी 21 -- बिस्फी,निज प्रतिनिधि। बेनीपट्टी के अरेर थाना क्षेत्र के एरुआ गांव में एक पोखर से 18 साल की छात्रा का शव शनिवार को जेसीबी से खोदे गये गड्ढे में मिला। मृतका की पहचान रामबृक्ष राम की 18 साल की पुत्री आशा कुमारी के रूप हुई है। इंटर पास मृतका 18 फरवरी से अपने गांव स्थित घर से गायब थी। जिस मटकोरबा गड्ढा के पानी में उपलाता हुआ शव मिला है। वहां पर ही उसका दोनों चप्पल एवं साइकिल घटना के दिन मिला था। परिजनों एवं ग्रामीणों के अलावे एसडीआरएफ की टीम ने पानी से भरे उस मटकोरबा में उतरकर उसकी काफी खोजबीन की। लेकिन शव नहीं मिल पाया था। चार दिनों के बाद शनिवार की सुबह जब उसके चाचा रामचंद्र राम मटकोरबा के पास पहुंचे तो पानी में शव उपलाता मिला। शव मिलने की सूचना आग की तरह पूरे एरुआ गांव में फैल गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से मृतका का शव गड...