मैनपुरी, नवम्बर 17 -- पांच दिन पूर्व शहर के एक मोहल्ले से अगवा की गई युवती का कोई पता नहीं चल रहा। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर लिया है, लेकिन गायब युवती की अब तक बरामदगी नहीं हो पाई है। परेशान पिता ने एसपी से पुत्री को बरामद करने की गुहार लगाई है। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के निवासी पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि 11 नवंबर को उसकी पुत्री अचानक घर से गायब हो गई। उसकी जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि उसे एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम जगतपुर निवासी शिवम पुत्र विकास अगवा कर ले गया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। लेकिन पुत्री का कोई पता नहीं चल रहा। पीड़ित ने पुत्री को बरामद कर आरोपी को जेल भेजने की गुहार लगाई है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि युवती के संबंध में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.