कौशाम्बी, मई 12 -- कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद एयरपोर्ट थाने के अकबरपुर मिर्जापुर गांव में सोमवार शाम संदिग्ध दशा में गांव स्थित सूखे तालाब में अधेड़ का शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे परिजन शव लेकर घर चले गए। अकबरपुर मिर्जापुर गांव निवासी 50 वर्षीय रऊफ अहमद उर्फ अस्सु बेंगलुरु में रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे। परिजनों के मुताबिक चार दिन पहले ही वह गांव आए हुए थे। सोमवार की सुबह वह घर से टहलने के लिए निकले थे। दोपहर तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोज बीन शुरू किया। तलाश करने के दौरान उसका शव गांव की सीमा से जुड़े भीखपुर मेंडवारा गांव स्थित एक सूखे तालाब में पड़ा हुआ मिला। शव मिलने की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते बदहवास हालत में घटनास्थल पर पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.