शाहजहांपुर, जनवरी 15 -- शाहजहांपुर। जनपद में दिन की शुरुआत गुरुवार को घने कोहरे के साथ हुई। सुबह से ही शहर और ग्रामीण इलाकों में दृश्यता बेहद कम रही, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शहर की सड़कों पर विजिबिलिटी मात्र 5 मीटर तक सिमट गई, जबकि देहात क्षेत्रों में स्थिति और भी खराब रही, जहां कई स्थानों पर दृश्यता शून्य दर्ज की गई। हाईवे और ग्रामीण मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए, जिससे आवागमन में दिक्कतें हुईं और लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे। मौसम के इस बदले मिजाज के बीच न्यूनतम तापमान एक बार फिर गिरकर 5.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। लगातार पांच दिनों तक धूप निकलने के बाद अचानक लौटे कोहरे और ठंड ने लोगों को फिर से घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है। सुबह के समय बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.