एटा, मई 10 -- ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पिछले पांच दिन से चल रहे अलर्ट के बाद शनिवार शाम को पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने कुछ राहत महसूस की। दोपहर तक पुलिस और प्रशासन के अधिकारी शहर में चेकिंग कर आने-जाने वालों पर नजर रखे रहे। शनिवार की सुबह से ही एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश, एएसपी राजकुमार की ओर से जांच की जा रही थी। दोपहर के समय में दोनों अधिकारियों ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा। बाजार एवं घनी बस्तियों में अधिकारियों ने भ्रमण कर लोगों ने मिले। शनिवार शाम को अधिकारियों ने राहत की सांस ली कि अब सीज फायर का आदेश जारी हो गया है। अलर्ट को लेकर भी अधिकारी निश्चित से रहे। पिछले कई दिनों से जिले के अधिकारी अलर्ट पर थे। प्रशासन की ओर से सभी अधिकारियों की छुटिटयां निरस्त कर दी गई थी। जो लोग चले गये थे उनको वापस बुला लिया गया था। ऐसा लग रहा थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.