मुजफ्फरपुर, मई 13 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। 18 मई से पहले एक बार फिर गरज के साथ बारिश के आसार हैं। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को 14 से 18 मई तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. गुलाब सिंह ने बताया कि पूर्वानुमान अवधि में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाये रह सकते हैं। इस दौरान गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। बारिश के समय हवा की गति तेज रह सकती है। पूर्वानुमानित अवधि में अधिकतम तापमान 35-39 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 24-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इस अवधि में औसतन 10 से 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने की संभावना है। इस बीच सापेक्ष आद्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 25 से 35 प्रतिशत रह सकता है। मंगलवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.