बेगुसराय, फरवरी 4 -- वीरपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव से गायब 15 वर्षीया किशोरी को पुलिस ने मंगलवार को खोज निकाला। वह 30 जनवरी से घर से लापता थी। थाने के एसआई ऋषिकेश भारद्वाज ने बताया कि किशोरी को अररिया जिले के पलासी थाना क्षेत्र अन्तर्गत कटहलवारी गांव से बरामद किया गया। इससे पहले किशोरी की मां ने वीरपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें कहा था कि उनकी पुत्री को सिंघौल थाना क्षेत्र के लरुआरा निवासी मो अकरम के 30 वर्षीय पुत्र मो नेहाल उद्दीन ने बहला-फुसला कर शादी की नीयत से अपहरण कर लिया था। किशोरी को धारा 164 के बयान के लिए कोर्ट भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.