प्रयागराज, नवम्बर 4 -- प्रयागराज। बारिश के बाद गुलाबी ठंड शुरू हो गई है। रात के तापमान में पिछले पांच दिनों से गिरावट दर्ज हो रही है। सोमवार को धूप निकलने से दिन के तापमान में मामूली वृद्धि हुई। हालांकि सुबह धुंध छाई रही। सोमवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यानी 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की ही वृद्धि हुई। वहीं न्यूनतम तापमान में 28 अक्तूबर से गिरावट जारी है। 28 अक्तूबर को न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस था, जबकि दो नवंबर को न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यानी पांच दिन में 3.9 डिग्री न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पांच से नौ नवंबर तक मौसम साफ रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.