रामगढ़, मई 17 -- रामगढ़, निज प्रजिनिधि रामगढ़ जिले के कुंदरु कला ग्राम के श्री हनुमान मंदिर के प्रांगण में शिव मंदिर बनसखुटा टांड़ में अल्पसंख्यकों की ओर से जारी अवैध कब्जा के विरुद्ध ग्रामीणों की एक बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता नेवालाल महतो और संचालन बृजेश कुमार सिन्हा ने किया। जिसमे गांव के समस्त ग्रामीण उपस्थित हुए। बैठक में रामगढ़ जिला के उपायुक्त से दिए गए आवेदन पर निष्पक्ष जांच कर अवैध कब्जा को हटाने की मांग की गई। बैठक को संबोधित करते हुए हिंदू रक्षा दल के दीपक मिश्रा ने कहा कि ग्रामीणों ने अपने धार्मिक स्थान को बचाने के लिए अंचल अधिकारी और रामगढ़ एसडीओ सहित रामगढ़ थाना में आवेदन दिया है, लेकिन अभी तक अवैध कब्जा करने वाले के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ना ही धार्मिक स्थल से अवैध कब्जा हटा है। उन्होंने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.