पीलीभीत, फरवरी 24 -- पीलीभीत। कृषि उत्पादन मंडी समिति में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह पांच दिन किए जाएंगे। इसके लिए तिथियां का रोस्टर जारी कर दिया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी चंद्र मोहन बिश्नोई ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में अब तक 4325 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, जिन्हें सत्यापन करने के लिए भेज दिया गया है। सामूहिक विवाह समारोह मंडी समिति परिसर में कराए जाएंगे। यह विवाह 7, 8, 9, 11, 12 मार्च को प्रस्तावित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के पात्र हार्डकॉपी जमा करेंगे। उन्हीं का चयनित किया जाएगा। दो मार्च तक सभी आवेदन पत्रों का सत्यापन कर लिया जाएगा। ताकि किसी प्रकार की त्रुटि होने से बचा जा सकेगा। आवेदन पत्रों का सत्यापन शुरू करा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.