प्रयागराज, मई 3 -- प्रयागराज, संवाददाता। पांच दिनों के बाद पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस था, जबकि न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पश्चिमी विक्षोभ के चलते अधिकतम तापमान में 28 अप्रैल से गिरावट दर्ज की जा रही थी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस था लेकिन शनिवार को तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार चार और पांच मई को गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। साथ ही 50 से 60 किमी प्रति घंटा की गति से हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। छह और सात मई को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। शनिवार को दिन और रात के तापमान में वद्धि होने से हवा चलने के बावजूद उमस बनी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.