रामगढ़, मार्च 12 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। रांची रोड रेलवे स्टेशन बाबा पंच महेश्वर शिव मंदिर में पांच दिवसीय 1008 रूद्र शक्ति महायज्ञ बुधवार को संपन्न हुआ। गया से आए सात सदस्यीय में शामिल मुख्य आचार्य पुरुषोत्तम पांडेय, आचार्य दिलीप बाबा, निरंजन पांडेय, कुंदन पांडेय, करण पांडेय, चंदन पांडेय और राजेंद्र पांडेय ने लगातार पांच दिनों तक यजमान अजय यादव पत्नी रीना देवी को धार्मिक अनुष्ठान कराया। महायज्ञ के अंतिम दिन हवन, पूर्णाहूति, वेदी, ब्राह्मण पूजन हुआ। इसके बाद रांची रोड सहित आसपास के सैंकड़ों श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महायज्ञ संचालन समिति अध्यक्ष अविनाश उपाध्याय, महासचिव राकेश यादव, कोषाध्यक्ष प्रेम प्रकाश छोटू, कार्यकारी अध्यक्ष अजय यादव, उपाध्यक्ष समोद कुमार, सचिव अविनाश कुमार मोनू, सह कोषाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.