मधुबनी, फरवरी 1 -- रहिका,निज संवाददाता। जिले के सभी पंचायतों में फरवरी 2 से 6 तक पांच दिनों तक तृतीय चरण का फार्मर रजिस्ट्री महाभियान चलेगा। फार्मर रजिस्ट्री अभियान मिशन मोड में चलने की जानकारी जिला कृषि पदाधिकारी ने दिया है। उन्होंने बताया कि किसान अपने पंचायत के कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार एवं राजस्व कर्मचारी से संपर्क कर फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं। किसान अपने नजदीकी सीएससी एवं बहुधा केन्द्र पर जाकर नि:शुल्क फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं। किसान स्वयं भी पंजीकरण प्रक्रिया कर सकते हैं। फार्मर रजिस्ट्री आईडी कार्ड बनाने से किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, फसल सहायता अनुदान, फसल नुकसान होने क्षति का वास्तविक लाभ सहजता से मिल सकेगा। इसके अलावा कृषि यांत्रिकीकरण योजना में लघु एवं बड़े आकार के बहुपयोगी आधुनिक कृषि यंत्र क...