कटिहार, फरवरी 22 -- प्राणपुर,संवाद सूत्र प्रखंड मुख्यालय स्थित सभाकक्ष में शनिवार को सभी विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों के साथ मासिक समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा प्राधिकारी मनीषा कुमारी ने की। बैठक में सभी प्रधान शिक्षकों को पांच दिनों के अंदर विद्यालय में नामांकित छात्र- छात्राओं का अपार आईडी कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया तथा विद्यालयों में दी गई राशि को संबंधित मद में खर्च करने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर बैठक का संचालन कर रहे बीआरसी लेखापाल राजेश कुमार गुप्ता ने मासिक समीक्षात्मक बैठक में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने, प्रखंड स्तर पर विभागीय सूचना एवं अन्य शैक्षणिक कार्यों की रूपरेखा तैयार करने संबंधित अन्य बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर सभी विद्यालयों के प्रधा...