वाराणसी, दिसम्बर 18 -- वाराणसी। यूपी कॉलेज में बीएड विभाग के विद्यार्थियों के लिए आयोजित पांच दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को शुरू हुआ। संकायाध्यक्ष प्रो. रेनू सिंह ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने स्काउट-गाइड प्रशिक्षण की महत्ता बताई। विभागाध्यक्ष प्रो. रमेश धर द्विवेदी, प्रो. नीलिमा सिंह ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया। जिला प्रशिक्षण आयुक्त रोवर नीलेश जायसवाल एवं जिला प्रशिक्षण आयुक्त रेंजर रितेशनी मिश्रा ने प्रशिक्षण का दायित्व संभाला। स्वागत प्रो. रश्मि सिंह, धन्यवाद ज्ञापन कृष्ण कुमार भारती ने किया। इस अवसर पर डॉ. संजय स्वर्णकार, डॉ. विजय सिंह, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. अनुभा शुक्ला, डॉ. संध्या द्विवेदी, किरण यादव, शिवा दुबे भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.