रांची, जनवरी 3 -- रांची, संवाददाता। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर झारखंड के बैंककर्मी सोमवार को राज्य स्तरीय धरना देंगे। नागा बाबा खटाल के पास स्थित धरना स्थल पर सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बैंककर्मी अपनी प्रमुख पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे। इससे पहले रविवार को वे सोशल मीडिया (एक्स) के माध्यम से अभियान चलाएंगे। यूनियन का कहना है कि देश के कई प्रमुख संस्थानों जैसे रिजर्व बैंक , नाबार्ड, सेबी, एलआईसी और आईटी सेक्टर की कंपनियों में पहले से ही पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू है। केवल वाणिज्यिक बैंकों में इसे लागू न करना कर्मचारियों के साथ अन्याय और उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। संयुक्त संयोजक मनीष सिंह और एमएल सिंह ने बताया कि इंडियन बैंक एसोसिएशन के साथ आपसी सहमति और सुझावों के बावजूद सरकार द्वारा ...