लखनऊ, दिसम्बर 16 -- लखनऊ, संवाददाता। कृषि विभाग ने मंगलवार को सभी तहसीलों में एक साथ खाद की थोक व खुदरा दुकानों और गोदामों पर छापा मारा। इस दौरान पांचों तहसीलों की 39 दुकानों पर छापा मारा गया। संदिग्ध पाये गए खाद के पांच नमूने सील किए गए। खाद की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के अभियान के तहत मंगलवार को कृषि विभाग के सभी अधिकारी एक साथ निकले। पांचों तहसीलों में छापा मारने के लिए पांच टीमों का गठन किया गया। एक ही समय पर सभी टीमों ने खाद की दुकानों पर छापा मारा। जिला कृषि अधिकारी तेग बहादुर सिंह ने बताया कि छापे के दौरान पांच दुकानों से खाद के पांच नमूने सील किए गए। इसको परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। एक खाद दुकानदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वहीं एक दुकान दार को चेतावनी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.