कानपुर, फरवरी 2 -- कानपुर,प्रमुख संवाददाता ट्रैफिक पुलिस ने सीएम ग्रिड योजना के तहत जोन तीन में सोटे बाबा मंदिर से दीप तिराहे तक सड़क चौड़ीकरण के चल रहे कार्य को मूर्त रूप देने के लिए डायवर्जन किया है। तीन से पांच फरवरी के बीच सोटे बाबा मंदिर से दीप तिराहा की ओर वाहन नहीं जा पाएंगे। इस दौरान वाहनों को निकलने और गंतव्य तक पहुंचने के लिए उन्हें डायवर्ट किया है। दीप टाकीज तिराहे पर यूं चलेगा डायवर्जन - दीप तिराहा से गौशाला चौराहा की तरफ आने वाले एवं गौशाला चौराहा से दीप तिराहा की तरफ आने वाले सभी वाहन किदवई नगर थाना चौराहे से दाहिने या बाएं मार्ग होकर अपने गंतव्य को निकलेंगे। - सोटे बाबा मंदिर की ओर से आने वाले सभी प्रकार के वाहन दीप तिराहा की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन गौशाला चौराहा से ही दाहिने या बाएं मुड़कर बारादेवी या फिर गौशाला द्विती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.