गिरडीह, जनवरी 6 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिले में तीन दिनों से हाड़ कंपानेवाली ठंड पड़ रही है। इससे इंसान तो इंसान, बेजुबान भी परेशान हैं। जन जीवन भी बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो रहा है। आलम यह है कि सुबह लोग अपने घरों से नहीं निकल रहे हैं। कनकनी ठंड की वजह से शहरी बाजार भी देर से खुल रहा है, वहीं दिन में चलनेवाली सर्द हवाओं ने सभी आयु वर्ग के लोगों को परेशान कर रखा है। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों व बुजुर्गों को हो रही है। मजदूरों को भी काम नहीं मिल पा रहा है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री और अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान पूरे दिन 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चली। दफ्तरों में घटी चहल-पहल, बाजार सूना: कनकनी ठंड और शीतलहरी का प्रभाव सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों पर भी रहा। इन कार्यालयों में चहल-पहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.