समस्तीपुर, नवम्बर 16 -- पूसा। तापमान में गिरावट जारी है। हल्की पछुआ हवा ठंड को और बढ़ा रही है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिन का तापमान 27.7 डिग्री रहा। जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम बताया गया है। तापमान में गिरावट से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। इधर डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने 19 नवम्बर तक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में अगले तीन दिनों तक आसमान प्राय: साफ एवं मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस अवधि में धीमी गति से पछुआ हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वानुमान की अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 85 से 95 व दोपहर में 70 प्रतिशत रह सकता है। इस अवधि में अधिकतम तापम...