धनबाद, जनवरी 22 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता जिले के 125 हाईस्कूलों में से 117 को पांच जोन में बांटा गया है। जोन एक से लेकर जोन पांच तक स्कूलों को बांटते हुए आपत्ति मांगी गई है। राज्य मुख्यालय से निर्देश, निर्धारित मापदंड तथा जिलापथ व राजपथ से दूरी के आधार पर स्कूलों को विभिन्न जोन में रखा गया है। बलियापुर, बाघमारा, निरसा, पूर्वी टुंडी, टुंडी, गोविंदपुर व झरिया के सात स्कूलों के मामले को निर्देश का इंतजार है। सबसे अधिक 50 स्कूल जोन चार में शामिल किया गया है। जोन बंटवारा करने के लिए स्कूल से सड़क की दूरी मापने वाले कर्मी/ पदाधिकारी का भी नाम जारी किया गया है। बताते चलें कि जोन के आधार पर ही शिक्षकों का स्थानांतरण होगा। धनबाद, झरिया, निरसा और बाघमारा प्रखंड के चिह्नित स्कूलों को जोन एक में रखा गया है। जोन एक की सूची में 37 स्कूल है। जोन दो में...