प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 11 -- वक्फ सम्पत्तियों का उम्मीद केन्द्रीय पोर्टल विवरण अपलोड करने की समय सीमा उत्तर प्रदेश वक्फ न्यायाधिकरण लखनऊ की ओर से छह माह के लिए बढ़ा दी गई है। यह जानकारी देते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशीष द्विवेदी ने बताया कि पुनः वक्फ सम्पत्तियों का विवरण अपलोड करने के लिए उम्मीद पोर्टल खोल दिया गया है। बोर्ड कार्यालय की ओर से मुतवल्ली के लिए 15 फरवरी, चेकर के लिए 15 अप्रैल और एप्रूवर के लिए पांच जून की तिथि निर्धारित की गई है। निर्धारित समय सीमा के अंदर वक्फ बोर्ड के रजिस्टर दफा-37 एवं गजट नोटिफिकेशन के अनुरूप पंजीकृत वक्फ सम्पत्तियों का विवरण अपलोड करना अनिवार्य बताया गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने मुतवल्लियों से अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित समय सीमा के अंदर वक्फ सम्पत्तियों का विवरण उम्मीद पो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.