हाथरस, फरवरी 20 -- पांच जुआरी गिरफ्तार , चार हजार रुपये से अधिक बरामद -(A) पांच जुआरी गिरफ्तार , चार हजार रुपये से अधिक बरामद सहपऊ। कोतवाली पुलिस ने पांच जुआरियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम कस्बा के मोहल्ला अहेरियाना में कुछ लोग ताश खेलने की आड़ में जुआ खेलने की सूचना मिलने उन्होंने पुलिस फोर्स एवं उपनिरीक्षक शिवकुमार उपाध्याय को मौके पर भेजा जहां से उन्होंने उक्त मोहल्ला निवासी जानकी प्रसाद,गौरव वर्मा,राधे कुमार,शिशपाल एवं कालीचरण को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ लिया। जामा तलाशी लेने पर उनके पास ताश की गड्डी एवं 4110 रुपए बरामद हुए। कोतवाली में गिरफ्तारी युवकों गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...