वाराणसी, जनवरी 12 -- पिंडरा (वाराणसी), संवाद। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर ने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी का लक्ष्य स्पष्ट है। बनारस, गाजीपुर, बलिया, मऊ, और आजमगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष बनाना है। इसके लिए अभी से पूरी ताकत के साथ काम में जुटना होगा। पिंडरा के ग्राम पंचायत चकरमा में आयोजित सभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर संघर्ष करने की जरूरत है। पार्टी को मजबूत करने से ही समाज अपने पैरों पर खड़ा होगा। सुभासपा सर्व समाज की पार्टी है, हम सबका सम्मान करते हैं। हमारी लड़ाई शोषण और अन्याय के खिलाफ है। जब-जब पिछड़े, गरीब, वंचित के साथ अन्याय हुआ है, सुभासपा ने आवाज उठाई है। अरुण राजभर ने कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को प्रा...