पीलीभीत, फरवरी 7 -- श्री श्याम मंदिर सेवा समिति के जरिए इस वर्ष भी पांच जरूरतमंद कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया। बैंड बाजे के साथ दूल्हे अपनी दुल्हन को लेने पहुंचे। टनकपुर हाईवे पर बरात निकाली गई। इसके बाद कन्याओं ने वरमाला पहनाई। लोगो ने कन्याओं को उपहार व आशीर्वाद दिया। जरूरतमंद जरूरतमंद पांच कन्याओं को समिति द्वारा उपहार में डबल बेड, संदूक, अलमारी, कुर्सी, मेज, मशीन, बिस्तर और गद्दे आदि सौंपे। महिलाओं ने भी कन्याओं को उपहार दिए। श्री श्याम मंदिर खाटू मझोला में विधि विधान के साथ फेरे लिए गए और कन्यादान किया गया। भोजन आदि की व्यवस्था के बाद समिति के सदस्यों अनिल अग्रवाल, संदीप जिंदल ने बताया कि पिछले तीन वर्ष से कन्याओं का विवाह लगातार कराया जा रहा है। गिद्धौर, भिंडरा, भुगतनिया, मझोला गांव की कन्याओं के परिजनो आदि भी मौजूद रहे। मुख्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.