अलीगढ़, जनवरी 3 -- अलीगढ़। पांच जनवरी को संपूर्ण समाधान दिवस इगलास तहसील में आयोजित होगा। डीएम संजीव रंजन जनसुनवाई करेंगे। 3 जनवरी को हजरत अली के जन्मदिवस (अवकाश) को लेकर 05 जनवरी सोमवार को प्रातः 10 बजे से दो बजे तक जनसुनवाई होगी। सभी विभागों के अफसरों को समाधान दिवस में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। एरेशन सिस्टम स्थापना सात जनवरी तक करें आवेदन अलीगढ़। मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की सघन मत्स्य पालन के लिए एरेशन सिस्टम की स्थापना के तहत ऑनलाइन आवेदन सात जनवरी 2026 तक कर सकते हैं। सहायक निदेशक मत्स्य ने बताया कि कि अब इच्छुक लाभार्थी 7 जनवरी 2026 तक विभागीय पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे। fisheries.up.gov.in जानकारी देख सकते हैं। जानकारी सहायक निदेशक मत्स्य कार्यालय, 4/9 जॉनसन कम्पाउंड, जेल रोड से ले सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.