रिषिकेष, फरवरी 4 -- नालंदा शिक्षण संस्थान जूनियर हाई स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक उपलब्धियों से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के दो छात्रों का चयन मुख्यमंत्री मेधावी प्रोत्साहन योजना और तीन का चयन राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति योजना में हुआ। खदरी खड़कमाफ स्थित नालंदा शिक्षण संस्थान जूनियर हाई स्कूल के शिक्षक राजेश पयाल ने बताया कि कक्षा 6 के छात्र आकाश जोशी एवं श्रीकृष्ण का चयन मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति हेतु हुआ है। योजना के तहत चयनित छात्रों को कक्षा 6 से 8 तक क्रमशः प्रतिमाह 600, कक्षा 7 में 700 तथा कक्षा 8 में 800 की छात्रवृत्ति राशि राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। इसी क्रम में राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 के अंतर्गत कक्षा 6 एवं 8 की छात्रा अंशिका, शिखा तथा ...