प्रयागराज, जनवरी 25 -- आवास विकास कॉलोनी योजना-3 स्थित उपकेंद्र के केबल बॉक्स में रविवार शाम आग लगने से दो हजार घरों की बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली नहीं होने से लोगों को पानी भी नहीं मिला। शाम चार बजे झूंसी के बड़े इलाके में ठप हुई बिजली आपूर्ति रात नौ बजे बहाल हुई तो नलकूपों से जलापूर्ति शुरू हो सकी। उपकेंद्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब केबल बॉक्स में अचानक आग लग गई। इसकी वजह से क्षेत्र के घरों की बिजली सप्लाई ठप होने के साथ क्षेत्र के दो नलकूपों से जलापूर्ति भी बंद हो गई। शाम सात बजे तक बिजली सप्लाई बहाल नहीं होने पर प्रभावित लोग उपकेंद्र पहुंचने लगे। लोगों को बिजलीकर्मी जल्द सप्लाई बहाल होने का आश्वासन देते रहे। बिजली-पानी का संकट आवास विकास कॉलोनी योजना-2, योजना-3 के सेक्टर-1 से 4 और झूंसी कोहना बस्ती में रहा। बिजली सप्लाई बहाल होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.