मुजफ्फरपुर, फरवरी 23 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। रेल पथ मरम्मत को लेकर गोबरसही रेल गुमटी रविवार रात एक बजे से सुबह छह बजे तक बंद रही। रेलवे गुमटी बंद होने से किसी राहगीर को असुविधा न हो, इसके लिए रेलवे ने अलर्ट जारी किया था। यात्रियों और स्थानीय लोगों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है, क्योंकि निर्धारित अवधि में इस रूट पर आवाजाही पूरी तरह प्रभावित रहेगी। बताया जाता है कि इस दौरान रामदयालुनगर रेलखंड व एनएच से सटे गोबरसही समपार फाटक संख्या-चार स्पेशल पर रविवार की रात एक बजे से रेल कार्य शुरू हो गया। इसको लेकर वरिष्ठ सेक्सन इंजीनियर, रेलपथ ने विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्वी एसडीओ को पत्र भेज कर सहमति प्राप्त कर ली थी। इसके साथ सदर थाना, नारायणपुर आरपीएफ, वहां के स्टेशन प्रबंधक, मुजफ्फरपुर आरपीएफ, जीआरपी, वहां के स्टेशन प्रबं...