प्रयागराज, नवम्बर 16 -- यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों को परेशान कर दिया है। शनिवार को प्रयागराज एक्सप्रेस से पहले प्रयागराज क्लोन चलनी थी लेकिन उसे पौने पांच घंटे की देरी से चलाया गया। इसके कारण यात्री स्टेशन पर बैठे रहे। परेशान यात्रियों ने रेलमंत्री और डीआरएम को एक्स पर मैसेज करके शिकायत की। इसके अलावा गरीब रथ और अन्य स्पेशल ट्रेनें 12-12 घंटे तक देरी से प्रयागराज पहुंचीं। नई दिल्ली की रूट पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए प्रयागराज एक्सप्रेस के संचालन से पहले एनसीआर उसका क्लोन चलाती है। शनिवार को इस क्लोन का संचालन रात 9:35 बजे होना था, लेकिन यह ट्रेन नई दिल्ली से प्रयागराज ही देरी से आई थी। इसके कारण इस ट्रेन को साढ़े चार घंटे रीशेड्यूल कर दिया गया। इस स्पेशल ट्रेन में बैठे यात्री परेशा...