फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 20 -- फर्रुखाबाद। कड़ाके की सर्दी और कोहरे का असर रेल और सड़क यातायात पर पड़ रहा है। घने कोहरे की वजह से कालिंदी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब पांच घंटे देरी से पहुंची। कालिंदी के फर्रुखाबाद पहुंचने का समय सुबह 6 बजे है। जबकि शनिवार को कालिंदी 11 बजे स्टेशन पर पहुंची। देरी से ट्रेन पहुंचने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि कोहरे की वजह से ट्रेन की रफ्तार नियंत्रित रखनी पड़ती है। मौसम साफ होने के बाद ही ट्रेनों के संचालन में सुधार आएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.