अमरोहा, फरवरी 5 -- हसनपुर। छेड़छाड़ के मामले में कार्रवाई न होने तथा रास्ते से अतिक्रमण न हटाने से नाराज गोकुलधाम कालोनी के लोगों के दिल में तीन दिन से पनप रहा गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। शाम करीब चार बजे कालोनी के लोग एकजुट हुए और कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। रात नौ बजे इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली प्रेमपाल सिंह ने बताया कि दो फरवरी को दी गई तहरीर के आधार पर नगर के मोहल्ला गढ़ी वाली मस्जिद निवासी रेहान पुत्र जहीर व उसके दो भाईयों तथा हारून पुत्र जहूर अली निवासी पुरानी तहसील के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। अवैध तरीके से रखवाया गया था खोखा हसनपुर। कालोनी के लोगों का आरोप जिन कालोनाइजर ने कालोनी काटी थी, उन्होंने कालोनी का एक द्वार बंद कराने के लिए अवैध तरीके से खोखा रखवाया थ...