अररिया, दिसम्बर 10 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। जोगबनी-कटिहार रेलखंड पर लोकल ट्रेनों की लंबी समय सारणी के अंतराल ने यात्रियों की परेशानी को चरम पर पहुंचा दिया है। सुबह से दोपहर के बीच 10 बजे से तीन बजे तक करीब 5 घंटे तक कोई भी लोकल ट्रेन उपलब्ध नहीं रहने से स्टेशन परिसर पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ जाती है। कई यात्री जानकारी के अभाव में स्टेशन के एक छोर से दूसरे छोर तक भटकते रहते हैं और थकान व असुविधा के बीच ट्रेन का इंतजार करते हैं। सबसे बड़ी समस्या 10:15 बजे वाली ट्रेन के बाद सीधे 3:15 बजे ट्रेन आने के कारण सामने आती है। इस बीच जोगबनी और फारबिसगंज जैसे इलाके, जो व्यापारिक और आर्थिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण हैं, खरीदारी और आवाजाही के कारण भीड़भाड़ वाले रहते हैं। नतीजतन दोपहर में यात्रा करने वाले यात्री ट्रेन खोजते रह जाते हैं, मगर उन्हे...