दरभंगा, फरवरी 26 -- दरभंगा। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में शिक्षकेतर कर्मियों का आंदोलन मंगलवार को समाप्त हो गया। विवि प्रशासन के साथ लगभग पांच घंटे चली वार्ता के बाद कर्मचारी माने। आंदोलन के कारण लगातार दूसरे दिन विवि मुख्यालय में कामकाज ठप रहा। कर्मचारी बुधवार से अपने कार्य पर लौटेंगे। घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन के दूसरे दिन भी सभी कर्मी सुबह कार्यालय पहुंचे और उपस्थिति दर्ज करा मुख्य द्वार पर गोलबंद हो गए। वहां से बैनर के साथ मुख्यालय में प्रदर्शन करते हुए सभी शाखाओं को बंद कराया और कुलपति कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठ गए। इस दौरान कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते रहे। विवि प्रशासन की ओर से कुलसचिव ने वार्ता की पहल की। शाम पांच बजे के बाद वार्ता संपन्न हुई। सकारात्मक आश्वासन मिलने पर कर्मचारियों ने आंदोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.