गाजीपुर, दिसम्बर 14 -- सेवराई, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर डीडीयू रेलखंड स्थित भदौरा रेलवे क्रासिंग संख्या 84 बी/टी पर रविवार को मरम्मत का कार्य चल रहा था। जिससे पांच घंटा तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा। सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक क्रासिंग बंद रहने के कारण वाहन चालकों सहित राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। भदौरा क्रासिंग बंद होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीण क्षेत्र से बाजार आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। जिला मुख्यालय सहित बिहार तथा आसपास भी जरूरी कार्यों से जानेवाले लोगों को वैकल्पिक मार्ग करीब आठ से दस किलोमीटर की यात्रा तय करते हुए करहिया, उसिया, दिलदारनगर से घूमकर जाना पड़ा। सेवराई तहसील क्षेत्र के सुरहा, अमौरा, देवल, लहना , बरेजी, सायर, चित्र का डेरा, हरिकेशप...