गोपालगंज, मई 23 -- उचकागांव, एक संवाददाता। उचकागांव थाना क्षेत्र के पिपराही गांव से पाखोपाली जाने वाली सड़क पर नहर के समीप गुरुवार शाम को पुलिस ने छापेमारी कर पांच ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। अरना चेकपोस्ट प्रभारी नंदकिशोर उपाध्याय पुलिस बल के साथ संध्या गश्ती में थे। उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग वहां स्मैक की बिक्री कर रहे हैं। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर तलाशी ली तो पांच ग्राम स्मैक बरामद हुआ। गिरफ्तार तस्करों की पहचान अरना गांव के संजय कुमार और आजाद आलम के रूप में की गई है। दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मेहंदी की पत्तियां तोड़ने पर महिला से मारपीट उचकागांव, एक संवाददाता। उचकागांव थाना क्षेत्र के सलेमपट्टी गांव में गुरुवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.