आगरा, दिसम्बर 17 -- राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार बुधवार को ग्राम न्याय सहायता अभियान के अंतर्गत जिले की पांच ग्राम पंचायतों में लीगल एड क्लीनिक शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जरूरतमंदों को ठंड से बचाव के लिए कंबलों का वितरण किया गया। साथ ही उन्हें विधिक सहायता जानकारी देकर जागरूक किया गया। ग्राम न्याय सहायता अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत उढ़ैर पुख्ता, ग्राम पंचायत इस्माइलपुर, ग्राम पंचायत कांतौर, ग्राम पंचायत अल्लीपुर बरबरा, एवं ग्राम पंचायत कुरामई में लीगल एंड क्लीनिक की स्थापना कर शिविर लगाया गया। प्रभारी जनपद न्यायाधीश रत्नेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर अपर जिला जज एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विजय कुमार तृतीय, सचिव तहसील विधि सेवा समिति एवं तहसीलदार बलवंत उपाध्याय ने ग्रामीणों को विधिक सहायता एव...