नोएडा, मार्च 19 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अधिसूचित क्षेत्र में बुधवार को भी 60 से अधिक नए पक्के निर्माण कार्य को रुकवाया गया। प्रशासन की टीम ने चेतावनी देते हुए भू-स्वामियों को प्राधिकरण की ओर से विध्वंस आदेश जारी कराया। जिला प्रशासन और यमुना प्राधिकरण के अधिकारी चेतावनी के बाद भी निर्माण न हटाने वाले भूस्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में है। इसके लिए पुलिस से फोर्स मांगी गई है। नोएडा एयरपोर्ट के नोडल अधिकारी दुर्गेश सिंह ने बताया कि बुधवार को प्रशासनिक टीम नीमका, थोरा, बनवारी बास, किशोर, मुकिमपुर शिवारा गांव पहुंची। यहां पर 60 नए घरों को चिह्नित किया गया। बताया गया है कि जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के आदेश पर एयरपोर्ट के अधिसूचित क्षेत्र से निर्माण हटाने और रोकने के लिए ग्रामवार चार टीमों का गठन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.