अल्मोड़ा, जनवरी 7 -- रानीखेत के पांच खिलाडियों का चयन अंडर-19 राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चयनित खिलाडी 12 जनवरी से उदयपुर (राजस्थान) में प्रस्तावित 69वीं नेशनल स्कूल गेम्स में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। रानीखेत से जोग्याड़ी निवासी कुनाल बिष्ट, जैनोली निवासी शिवांग मेहरा, इशांत मेहरा, किलकोट निवासी जितेंद्र नेगी, कुलसीबी निवासी मयंक का चयन हुआ है। कोच दीपक मेहरा, पूर्व विधायक करन माहरा, पूर्व हॉकी संघ अध्यक्ष अगस्त लाल साह, पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी जुबैद अहमद, धीरेंद्र बिष्ट, एडवोकेट हरीश मनराल, धीरज वर्मा, उमेश बिष्ट, हेमंत बिष्ट, संजय बिष्ट, सुकृत साह आदि ने खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...