कानपुर, फरवरी 20 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर के ट्रैफिक में कोढ़ बने ई-रिक्शों पर अंकुश लगाने का खाका ट्रैफिक पुलिस ने तैयार किया है। एडीसीपी ट्रैफिक राजेश पांडेय ने बताया कि 25 फरवरी से पांच मार्च तक इलाके के 37 थानों और एसीपी दफ्तर, रेलबाजार में निर्धारित किए गए जोनवार बार कोड का मुफ्त वितरण होगा। ई-रिक्शों और ऑटो के बार कोड को स्कैन करते ही वाहन की पूरी जन्म कुंडली सामने होगी। पांच मार्च के बाद जो भी ई-रिक्शा या ई-ऑटो दूसरे सेक्टर में चलता मिला तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई होगी। इसमें इलाका पुलिस का भी सहयोग लिया जाएगा। बार कोड यंग इंडिया के सौजन्य से मुफ्त दिलाया जाएगा। एडीसीपी ट्रैफिक राजेश पांडेय ने बताया कि वाहन की आरसी में जो पता अंकित होगा, उस थानाक्षेत्र का वहीं सेक्टर आवंटित होगा। सात सेक्टरों में 37 थाने शामिल किए गए है...