बरेली, फरवरी 7 -- उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षाएं जिले में पांच केंद्रों पर होगी। परीक्षा में कुल 1930 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। नकल पर अंकुश लगाने के लिए परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में कराई जाएगी। मदरसा बोर्ड के तहत संचालित कक्षाओं मुंशी, मौलवी ( हाईस्कूल फारसी एवं अरबी), आलिम (इंटरमीडिएट फारसी एवं अरबी) की परीक्षा 9 फरवरी से 14 फरवरी तक होगी। पहली पाली सुबह 8 से 11 बजे तक और दूसरी 2 से 5 तक होगी। पहली पाली में 1201 और दूसरी पाली में 729 छात्र पंजीकृत हैं। परीक्षा के लिए एमजीएम इंटर कॉलेज बहेड़ी, मेहंदिया इंटर कॉलेज सेंथल, तिलक इंटर कॉलेज, केडीईएम इंटर कॉलेज और साहू ठाकुरदास इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। यूपी बोर्ड की तरह मदरसा परीक्षा भी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। इसके लिए मजिस्ट्रेट भी नामित हो गए हैं।

हिंद...